मुजफ्फरपुर, जून 25 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के छपरा आस पोखर के पास एसएच 74 पर पुलिस ने मंगलवार रात 15 पुड़िया चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर थाने क्षेत्र के चोचाही गांव निवासी राहुल कुमार को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि पोखर के पास राहुल बिक्री करने के लिए चरस लेकर बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान राहुल के पास से 15 पुड़िया चरस बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.