मऊ, फरवरी 21 -- मधुबन। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुबन पुलिस ने शुक्रवार की देर सायं 15 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश गोंड निवासी उसुरी (मधुबन) के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह व हमराहियों द्वारा गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए कारोबारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...