औरैया, दिसम्बर 24 -- बिधूना, संवाददाता। तहसील बिधूना स्थित उप निबंधक कार्यालय में हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली बिधूना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई उप निबंधक कपूर चंद्र नायक की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार यह मामला 23 दिसंबर 2025 का है, जब उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री संबंधी कार्य चल रहा था। राजस्व ग्राम अगहरा के गाटा संख्या 228 की रजिस्ट्री के दौरान विक्रेता व क्रेता पक्ष के लोग कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में हंगामे और धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि शिव प्रताप सिंह, रोहित कुमार, मोहित, राम प्रकाश, राजेश्व...