बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- बुलंदशहर, संवाददाता। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग ने 15 नवंबर तक अपने पंजीकरण के नवीनीकरण का मौका दिया है। सहायक श्रमायुक्त डा. पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि श्रमिकों के लिए शासन विभिन्न योजनाएं संचालित कर रखी हैं। योजनाओं में उन्हीं श्रमिकों को लाभ दिया जाता है जिनका पंजीकरण उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर होता है। जिले में 3,07,925 श्रमिक पोर्टल पर पंजीकृत हैं। 59,546 श्रमिक ऐसे हैं जिनका नवीनीकरण लंबित हैं। उन्होंने बताया कि उक्त श्रमिक 15 नवंबर तक हरहाल में अपना पंजीकरण करा लें, अन्यथा इसके बाद उनके पंजीकरण को बोर्ड से निरस्त कर दिया जाएगा और वह योजनाओं से वंचित रहेंगे। जन सेवा केंद्र से वह अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.