हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। धात संस्था की ओर से 15 व 16 नवंबर को राज्य स्तरीय धात प्रतिभा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी 15 अक्टूबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। संस्था की ओर से गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित संस्थान में प्रेस वार्ता कर महोत्सव की जानकारी दी। संस्था फाउंडर रवि कांत राजू ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य की छुपी प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम 15 व 16 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में होगा। इसमें लोक गीत, लोक नृत्य, ऐपण कला, पेंटिंग, परिधान और साइंस मॉडल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...