सुपौल, नवम्बर 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवादाता। मोंथा के बाद बारिश की गतिविधि बंद होने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीते दो दिनों से पछुआ हवा ने फिर से तापमान में गिरावट लानी शुरू कर दी है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले में पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। इसके प्रभाव से सुबह में ठंड के साथ कनकनी भी महसूस हुई, खासकर बाइक पर सफर करने वालों को। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के अंत तक इस साल अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। बताया कि नवंबर महीने के अंत तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह-शाम में ठंड का असर और बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि बताया कि बारिश के बाद हवा में नमी है जिसके कारण पछुआ हवा के शुरू होते ही तापमान में गिरावट होने लगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री औ...