अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय सचिव ने मंगलवार को गन्ना किसानों की बैठक की। बैठक में सभी पदाधिकारियों को आंदोलन के लिए कार्य वितरित किए गए। तय किया गया कि 15 दिसंबर से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बंटी जादौन ने कहा कि अलीगढ़ मंडल में एक मात्र चीनी मिल साथा 3 साल से बंद है। 2022 और 2024 के चुनावी जनसभा में सीएम चीनी मिल के नवीनीकरण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन चीनी मिल नहीं बन रही। 15 दिसंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर 300 से 400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों गन्ना किसान अपने हुक्का बिस्तर के साथ अनिश्चित कालीन डेरा डालेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजीत पाल सिंह राघव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह भी धरने में शामिल होंगे। चीनी मिल पर कार्य प्रारंभ होने के बाद ही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.