लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- 39 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों द्वारा सीमावर्ती युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण को आयोजन शुरू किया जा रहा है । ग्राम नझोटा में 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक कमांडेंट तिलक राज, समवाय प्रभारी, सुंडा की अध्यक्षता में हुआ। यह प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होकर 3 फरवरी तक संचालित होगा, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के कुल 30 युवाओं को कौशल विकास के लिए चुना गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिभागियों को आधुनिक सिलाई तकनीक, कपड़ों की कटिंग, सिलाई और मरम्मत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स...