फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- शिकोहाबाद में गुजरात के गांधीधाम में काम करने वाले युवक का 15 दिनों में सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिवार उसकी खोजबीन में जुटा हुआ है। जयविजय पुत्र सुरेश निवासी नगला नंदी मांड़ई थाना शिकोहाबाद गांधीधाम गुजरात में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। युवक 20 दिसंबर की दोपहर को काम पर गए थे। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। शिकोहाबाद से पहुंचे परिजन युवक को सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुमशुदा युवक के भाई ऋषि का आरोप है कि विभाग में तैनात एक अधिकारी उसे परेशान कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...