मेरठ, दिसम्बर 7 -- गंगानगर के डी ब्लॉक से लापता युवक का शव 15 दिन बाद उसके भाई के घर से 20 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आशंका जता रही है कि शराब के अधिक सेवन से युवक की मौत हुई है। मवाना रोड स्थित लालपार्क कॉलोनी के पीछे डी ब्लॉक में भगवान दास अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। इसी मकान में भगवान दास की बड़ी बहन सुमन भी परिवार के साथ किराए पर रहती है। भगवान दास का नई बस्ती मेडिकल निवासी छोटा भाई मोनू अपने भाई व बहन से मिलने के लिए गंगानगर आ जाता था। बीते 15 दिन पूर्व मोनू गंगानगर आया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने मोनू की गंगानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार शाम चार बजे भगवान दास के घर के सामने करीब 20 मीटर दूर बच्चों ने झाड़ियों...