हरदोई, दिसम्बर 8 -- हरदोई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पाइप पेयजल परियोजना की जमीनी हकीकत परखने की कवायद शुरू हो गई है। इस दौरान कमियां उजागर होने लगी हैं। नयागांव ब्लॉक अहिरोरी का आकस्मिक निरीक्षण सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी ने किया। ग्राम वासियों से वार्ता कर पेयजल आपूर्ति को देखा गया। निर्धारित रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि कई घरों में 15 घरों में पानी नहीं आ रहा है। जल निगम के अधिकारियों की क्लास लगाते हुए तत्काल जला पूर्ति ठीक करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। डा. रामप्रकाश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, नवनीत सिंह अभियंता जल निगम, सुधीर कुमार अवर अभियंता जल निगम हरदोई...