कौशाम्बी, अगस्त 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 15 दिन से गायब है। गांव का ही युवक झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी है, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल पा रहा है। इससे परिजन परेशान हैं। महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक किशोरी 15 जुलाई को गांव के ही युवक के साथ गायब हो गई। किशोरी अपने साथ 25 हजार रुपया, सोने व चांदी के जेवरात के अलावा आधार कार्ड ले गई है। किशोरी के पिता ने आरोपी के साथ ही साथ उसके परिजनों के भी खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 15 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक किशोरी का पता नहीं चल सका। इससे परिजन तमाम तरह की आशंका जाहिर कर रहे हैं। किशोरी की खोजबीन के लिए परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...