एटा, मार्च 18 -- गांव मोर्चा नहर में विद्युत आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार को एकत्रित होकर ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ से मिलकर शिकायत की। गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा गया। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण आंदोलन करेंगे। अलीगंज के ग्राम मोर्चा नहर में करीब 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। साथ ही अन्य समस्याओं का भी समाधान करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल की जा रही है। साथ ही कई कार्य भी बिजली न आने से ठप हो गए। बताया कि होली त्योहार भी अंधेरे में मनाया गया। कई दिनों से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को एसडीओ से मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.