नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को विधानसभा में बोलते पानी और सीवर को दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याएं बताया और इनसे निपटने के लिए अपने विभाग की तैयारियों की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि वह जनता की समस्याओं से इतना सरोकार रख रहे हैं कि सिर्फ 15 दिन में ही वह चीफ इंजीनियर बन चुके हैं। दरअसल जलमंत्री ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि उनके मुताबिक ज्यादातर विधायकों को इतनी जानकारी हो चुकी है, जितनी जल बोर्ड के अधिकारियों को भी नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से मुखातिब होते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, 'मैं एक बात के लिए बधाई देना चाहता हूं अध्यक्षजी, कि हमारे बहुत सारे सदस्य पहली बार के विधायक हैं, मगर केवल 15 दिन में ही सारे चीफ इंजीनियर बन चुके हैं। क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.