पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के साइबर थाना ने सराहनीय पहल करते हुए महज 15 दिनों में साइबर ठगी के शिकार आठ लोगों को 2 लाख 63 हजार 500 रुपये वापस कराए हैं। साइबर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि थाना को हाल ही में एनसीसीआरपी (NCCRP) पोर्टल की अभिगम्यता प्राप्त हुई है। इसके माध्यम से शिकायतकर्ताओं के आवेदन और शपथ-पत्र के आधार पर पैसा वापस करते हुए मामलों को विधिवत बंद किया गया।पैसा वापस पाने वालों में हिमालय कुमार पासवान को 1 लाख 10 हजार रुपये, किसान कुमार सिंह को 15 हजार रुपये, मो. ज़ीशान को एक हजार रुपये, विभूति सिंह को 51 हजार रुपये, हज़रत अंसारी को 30 हजार रुपये, सुरेन्द्र कुमार को 10 हजार रुपये, संजय कुमार को 32 हजार रुपये और साइरा बीबी को 11 हजार 500 रुपये की राशि लौटाई गई है।सभी मामलों में फंड फ्रीज़, लाभार्थी सत्यापन और अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.