देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार चीनी मिल पर गन्ना किसानों व मजदूरों के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में चल रहा समाजवादी मजदूर सभा के तत्वावधान में अनिश्चित कालीन धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के 15 दिनों के अंदर मामले का निस्तारण करा देने के आश्वासन पर यह आंदोलन समाप्त हुआ। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि गौरीबाजार चीनी मिल दो दशक पूर्व बंद हो गई। चीनी मिल पर गन्ना किसानों व मजदूरों का भुगतान बकाया है, लेकिन उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। न्यायालय ने भी इनके भुगतान के लिए आदेश दिया है, बावजूद इसके किसानों व मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है। कई बार आंदोलन भी हो चुका है, लेकिन सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि जब तक किसानों का भुगतान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.