नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- फिट रहने के लिए हम घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और डायट में भी समझौता कर लेते हैं। पेट, हिप या जांघों की चर्बी के कारण अक्सर अच्छे कपड़े पहनने के बाद शर्मिंदगी होती है। डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और ऐसे में उन्हें समय भी नहीं मिलता कि वह जिम जाएं। ऐसे में आप एक एक्सरसाइज अपने घर पर ही कर सकती हैं। जी हां, फिटनेस कोच रितिका के बलूजा ने ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जिसे करने से आपके पेट, हिप, जांघ, हाथों की चर्बी गायब हो जाएगी।कौन सी है ये एक्सरसाइज फिटनेस कोच रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर हाई नी लिफ्ट एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस एक्सरसाइज से पेट, आर्म, जांघ, हिप की चर्बी या मोटापा 15 दिन में गायब हो जाएगी। इस एक्सरसाइज को करना भी काफी आसान है। कोच के मुताबिक, आपको इस ए...