प्रयागराज, फरवरी 8 -- कौशांबी (सिराथू)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के मजरा नब्बे निवासी एक अधेड़ की सऊदी अरब में हुई मौत के 15 दिन बाद रविवार सुबह उसका शव गांव पहुंच सका। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डोरमा गांव के मजरा नब्बे निवासी संजय कुमार सरोज (48) पुत्र झगड़ू सरोज पिछले करीब दस वर्षों से सऊदी अरब के जेद्दा शहर में रहकर नौकरी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार संजय दो माह पूर्व घर आए थे और 16 दिसंबर को वापस सऊदी अरब चले गए थे। 26 जनवरी की शाम करीब छह बजे संजय की मौत की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी कलावती और पुत्र सुलेद्र ने शव को भारत लाने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई थी। काफी प्रयासों के बाद बीती रात संजय का शव सऊदी अरब से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.