नई दिल्ली, मई 8 -- भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस 2 से चर्चा में आईं संभावना सेठ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। संभावना ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। वो कई मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं। संभावना ने साल 2016 में एक्टर अविनाश मिश्रा से शादी की थी, जो उनसे उम्र में काफी छोटे हैं। शादी के इतने साल बाद भी संभावना और अविनाश बच्चे के लिए तरस रहे हैं। दोनों ने काफी कोशिश की और साल 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन दुर्भाग्य से तीन महीने बाद ही उनका गर्भपात हो गया। ऐसे में अब संभावना ने बताया कि उनके मिसकैरेज का दोषी डॉक्टर ने उन्हें ही ठहराया था।दिखने लगा था बेबी बंप संभावना सेठ ने हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर यानी मिसकैरेज के बारे में बताया। संभावन...