अयोध्या, मार्च 5 -- जाना बाजार, संवाददाता। जाना बाजार में जल निगम द्वारा कई करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी 15 दिन से पानी सप्लाई नहीं दे रही है। चल रहे रमजान के महीने में रोजेदार सहित ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। अधिकारियों से भी शिकायत होने के बावजूद भी अभी तक पानी की टंकी से सप्लाई नहीं हो पाई है। परेशान होकर ग्रामीणों ने मंगलवार की देर शाम आठ बजे बाजार के पास विरोध प्रदर्शन किया। पानी की जन समस्या तारुन के जाना बाजार की है। जहां पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी पानी की टंकी द्वारा 15 दिन पहले से पानी की सप्लाई बंद हो गई है। इसे लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा ताज मोहम्मद, मनोज मोदनवाल, आसमा बानो, नीलम, रेशमा बानो, सोनी भारती, चमेला, प्रियंका पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कई बार शिकायत किया परंतु पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.