गुमला, दिसम्बर 29 -- गुमला। जिला मुख्यालय में पिछले 15 दिनों से पानी की अनियमित आपूर्ति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागफेनी नदी स्थित इंटेक वेल में बालू घुस जाने के कारण शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार इंटेक वेल की सफाई का कार्य जारी है। जिसे पूरी तरह पूरा होने में अभी 10 से 12 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद ही पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल किया जा सकेगा। फिलहाल शहर में एक से दो दिनों के अंतराल पर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बिना किसी बड़ी बारिश के इंटेक वेल में बालू घुस जाने की वजह भी लोगों की समझ से परे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.