बलिया, जनवरी 29 -- बैरिया। बलिया-छपरा रेलखंड के सुरेमनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के बीच में तीन नंबर रेलवे ट्रैक पर माघ मेला स्पेशल के खाली पड़े चौदह कोच 15 दिनों से रेलवे ट्रैक पर खड़े हैं। इससे लोगों को प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है। दियराचंल के लोगों को मुख्य बाजार में आने में परेशानी हो रही है। उन्हें कोच के नीचे घुसकर निकलना पड़ रहा है। जिससे जान पर जोखिम उत्पन्न हो रहा है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से खाली रेल कोच को यहां से हटाने या स्टेशन के पूर्वी अथवा पश्चिमी छोर पर खड़ा करने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर टीएन यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उम्मीद है जल्द ही ट्रैक खाली हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...