जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- राजस्व संग्रह और लाइन डिस्कनेक्शन के लिए 10 टीमों का गठन फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के तर्ज पर किसानों को शीघ्र बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा जिले के विद्युत आपूर्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें जिले के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से संबंधित सभी कार्यपालक अभियंता सम्मिलित हुए। जिले में विद्युत संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आरडीएसएस प्रोजेक्ट के तहत बदले जा रहे तारों, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना हेतु लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर, लालसी बीघा एवं सिकरिया में बनाएं जा रहे पावर सबस्टेशन, राजस्व वसूली की जानकारी दी गई। विद्युत विभाग के अंतर्गत राजस्व संग्रह और लाइन डिस्कने...