धनबाद, फरवरी 20 -- जिला परिषद ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिला परिषद की ओर से 100 से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर बकाया किराया जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानों को खाली कराया जाएगा। इस कदम से बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिला परिषद के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2023 से कई दुकानों का किराया लंबित है। बार-बार मौखिक सूचना देने और भुगतान करने का आग्रह करने के बावजूद कई दुकानदारों ने बकाया राशि जमा नहीं की है। वर्तमान में कुल बकाया राशि 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। परिषद का कहना है कि यह राशि विकास कार्यों और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.