गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया। डीएम ने विभिन्न स्थलो पर हो रहे कटानरोधक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने 15 जून तक कटानरोधी सभी कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देश दिया। डीएम ने तहसील मुहम्मदाबाद के तहत ग्राम शेरपुर जलालपुर, शेरपुर माघी और शेरपुर सुभाषपुर परिया (61) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मे जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्यों की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरों और उपकरणों की संख्या बढाते हुए 15 जून तक प्रत्येक दशा मे सभी कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमे किसी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर अधिशासी अभियन्ता सिचाई एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.