प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। प्रोफेशनल इंजीनियर वेलफेयर सोसाइटी प्रयागराज की ओर से 15 जून को वार्षिक समारोह का आयोजन होटल कान्हा श्याम में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. एके वर्मा व विशिष्ट अतिथि मोटिवेशनल वक्ता शिव शंकर सिंह होंगे। समारोह में इस्कॉन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा, जिसमें बच्चों का राष्ट्रभक्ति पर आधारित नाट्य मंचन होगा। एसोसिएशन के सचिव इंजीनियर विवेक कुमार गुप्त ने बताया कि समारोह पूरी तरह से तकनीकी जानकारी पर केंद्रित रहेगा। इसमें इंजीनियर ग्रीन हाउस, सोलर ऊर्जा व जल संरक्षण पर अपनी बातें रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.