छपरा, जनवरी 6 -- छपरा, हिप्र। सारण जिले में छात्रों का अपार (स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता पंजी) आईडी निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) प्रियंका रानी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। समीक्षा में पाया गया कि यू-डायस 2025-26 में 6,99,077 बच्चों की प्रविष्टि होने के बावजूद अब तक मात्र 3,64,198 बच्चों का ही अपार आईडी बन सका है, जबकि 4,81,460 बच्चों की प्रविष्टि आधार कार्ड के साथ की जा चुकी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य कार्यालय, पटना द्वारा 15 जनवरी 2026 तक 4,81,460 बच्चों का अपार कार्ड निर्माण तथा 25 जनवरी 2026 तक शत-प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी तैयार करने की समय-सीमा तय की गई है। इसके बावजूद अपेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.