आजमगढ़, जनवरी 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार मे जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने सीएमओ को आयुष्मान कार्ड सत्यापन से वंचित 24409 परिवारों का सत्यापन पूर्ण कराकर सप्ताह भर में रिपोर्ट पोर्टल पर फीड कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि सत्यापन से वंचित 8556 परिवारों का सत्यापन पूर्ण करवाकर 15 जनवरी 2026 तक लाभार्थियों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराएं। साथ ही इसका विवरण पोर्टल पर फीड करें। जिला पूर्ति अधिकारी को उज्ज्वला योजना अंतर्गत सत्यापन से वंचित 33076 परिवारों का सत्यापन पूर्ण करवाने तथा दो दिन में सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स को प्रशिक्षण देने के लिए कहा। बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि सत्यापन से वंचित 6673 परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.