जामताड़ा, जनवरी 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में मकर संक्रांति को लेकर उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति भी बनी हुई थी। आमतौर पर मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। लेकिन इस वर्ष पंचांग के अनुसार तिथि में परिवर्तन होने के कारण लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी को लेकर हनुमान मंदिर के पुरोहित संजय पांडेय ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष सूर्य 14 जनवरी की रात मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को ही मकर संक्रांति का आधार माना जाता है। इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पुरोहित संजय पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार संक्रांति का पुण्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.