लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। षट्तिला एकादशी व्रत का मान 14 जनवरी बुधवार को सभी श्रद्धालुओं के लिए रहेगा। इसी दिन भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 14 जनवरी बुधवार की रात्रि 9 बजकर 19 मिनट पर सूर्य मकर राशि में आयेंगे, जिसके साथ ही सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे और खरमास का समापन हो जाएगा। देवकली तीर्थ के श्रीमती चन्द्र कला आश्रम एवं संस्कृति विद्या पीठ के महंत प्रमोद जी महराज का कहना है कि शास्त्रों में मकर संक्रांति को लेकर यह स्पष्ट नियम बताया गया है कि यदि संक्रांति प्रदोषकाल अथवा रात्रि में लगती है, तो उसका पुण्यकाल अगले दिन माना जाता है। इसी शास्त्रोक्त मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति का प्रसिद्ध खिचड़ी पर्व 15 जनवरी गुरुवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का पर्व स्नान और दान के लिए ...