नोएडा, दिसम्बर 6 -- नोएडा। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 45 दिन के लिए निलंबित किए गए हैं। तेज गति में वाहन चलाने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान चालक वाहन नहीं चला सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...