कन्नौज, जुलाई 29 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव के निकट निकली पाण्डु नदी में नहाने गया ग्रामीण रविवार की दोपहर डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रात होने के बाद भी परिजन ग्रामीण की खोजबीन करते रहे। सोमवार की भोर तीन बजे के करीब परिजनों ने औसेर पुल से करीब 600 मीटर आगे ग्रामीण का शव बरामद किया। ठठिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। औसेर गांव निवासी दिनेश सविता (38) पुत्र बालकराम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब वह नहाने के लिए पाण्डु नदी के किनारे पहुंचा। यहां उसने पुल के निकट डूबकी लगाई, इसके बाद वह गायब हो गया। ग्रामीण के गायब होने की सूचना पर ग्रामीण के परिजन तथा ठठिया पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने गोताखोरो की टीम को लगाकर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.