कुशीनगर, जनवरी 14 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का गला मफलर से कसा हुआ था और गर्दन पर स्पष्ट निशान भी दिखाई दे रहे थे। इसको लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सुबह करीब आठ बजे शहर के छुछिया गेट के पास एक कुएं के पीछे कुछ लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जब लोग पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान सोनू खरवार (21), पुत्र कैलाश खरवार, निवासी सरदार पटेल नगर राईनी मोहल्ला के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार सोनू रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.