अररिया, सितम्बर 8 -- भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं एसएसबी बथनाहा की गश्ती टीम ने की कार्रवाई भारत से नेपाल ले जाने के फिराक में था बाइक सवार युवक बथनाहा, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की गश्ती टीम ने तस्करी के बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए ब्राउन शुगर, नेपाली करेंसी और बाइक जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बथनाहा कार्यक्षेत्र के बाह्य सीमा चौकी ई समवाय बेला की गश्ती टीम ने गांव बेला वार्ड संख्या-07 में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 198/2 के नजदीक भारत साइड लगभग 50 मीटर पर कार्रवाई की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर (पॉलीथीन में पैक), नेपाली मुद्रा 44,740 रुपये और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बताया जाता है कि वह उक्त सामान भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.