उरई, जनवरी 13 -- उरई। मकर संक्रांति पर 14 के बजाए 15 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में 15 जनवरी को होने वाली हाईस्कूल इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा अब 24 जनवरी को सभी विद्यालयों में कराई जाएगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि विशेष सचिव शासन के निर्देश पर मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर 14 जनवरी बुधवार को घोषित निबन्धित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिससे पूर्व से घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की प्रीबोर्ड परीक्षा, अभ्यास कार्यकम बोर्ड परीक्षा की 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा अब 24 जनवरी को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...