बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर महापंचायत होगी। हजारों किसानों दो दिवसीय पदयात्रा की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। गांव गंगहारी में पूर्व प्रधान ब्रजवीर सिंह के आवास पर भाकियू की पंचायत हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल के अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलो पर करोड़ों रुपए बकाया है।चीनी मिलें चालू होने के कगार पर है।सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट नहीं घोषित किया है।किसान असमंजस की स्थिति में है। स्मार्ट मीटर किसानों की अनुमति के बगैर नहीं लगने चाहिए। अन्यथा किसान उन मीटरों को उखाड़ फेंकेंगे। 13 अक्टूबर को किसान अनूपशहर के मस्तराम घाट से दो दिवसीय पदयात्रा की शक्ल में 15 अक्टूबर को डीएम कार्यालय पर पहुंचेंगे और वहां मह...