आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 अप्रैल को आजमगढ़ आएंगे। पूर्वाह्न 11.40 बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरवा स्थित मोहम्मद मसूद इंटर कालेज परिसर में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। ग्राम मंगरावा रायपुर में हाजी अबुल कलाम के पुत्र मोहम्मद सादिक की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित दावत-ए-वलीमा में शामिल होंगे। मंगरावा हेलीपैड से अपराह्न 1.20 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर अपराह्न 1.30 बजे आजमगढ़ के मंदुरी स्थित हवाई पट्टी पर उतरेंगे। शाम 4.10 बजे मंदुरी हवाई पट्टी से प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अमौसी के लिए रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.