अमरोहा, अक्टूबर 7 -- डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में 12 अक्तूबर को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ की प्री परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराएं। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराया जाए। कहा कि जनपद में काफी संख्या में अभ्यर्थियों का मूवमेंट होगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी समय रहते आवश्यक व्यवस्था कर लें। बताया कि परीक्षा में महिला अभ्यर्थी भी शामिल होंगी, उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। कहा कि अभ्यर्थियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए एवं उनक...