बक्सर, अगस्त 16 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इटाढ़ी-धनसोई मुख्य मार्ग पर 15 किमी लंबी बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला शामिल रहे। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों और हाथों में लहराते तिरंगा के साथ राष्ट्रभक्ति के जोश में संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए निराला ने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। तिरंगे की शान और इस देश की आन बान के लिए हमें हर दिन एक सच्चे नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाना होगा। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, नागमणि पाठक, जितेंद्र सिंह, काशी सिंह, डिम्पी सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...