विकासनगर, अगस्त 1 -- एआरटीओ विकासनगर की ओर से शुक्रवार को हरिपुर-मीनस-अटाल रोड़ पर सैंज-क्वानू तक अभियान चलाया। इस दौरान 15 ओवरलोड माल और यात्री वाहनों का चालान किए गए। अभियान के दौरान लोगों को बारिश के मौसम में ओवरलोड होकर वाहन न चलाने की अपील भी की गई। एआरटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया कि बरसात के मौसम में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। जिस कारण वाहन दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को हरिपुर- मीनस-अटाल रोड पर सैंज क्वानू तक चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोड माल और यात्री वाहनों के चालान किए गए। साथ ही यात्रियों एवं ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क पर ही जानकारी दी गई। एआरटीओ ने बताया कि बरसात के मौसम में मीनस अटाल रोड जगह-जगह खराब हो जाती है। जबकि वाहनों का आवागमन चलता रहता है। क्षमता से...