मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने व उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर लगातार पहल की जा रही है। जिले के दलित-महादलित टोले के शौचालय विहीन घरों में 15 अप्रैल तक हर हाल में शौचालय का निर्माण और भुगतान का कार्य पूरा कराने का डीएम ने निर्देश दिया है। इसे कार्य रूप देने को लेकर शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से अधिकारियों व कर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। निदेशक लेखा प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस कार्यशाला में लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर जानकारी दी गई। डीएम ने दलित-महादलित टोले के शौचालय विहीन परिवार के लोगों से सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान से लाभान्वित होने व अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण करने की अपील की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.