संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- मगहर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का राज्य निर्वाचन आयोग से वृहद पुनरीक्षण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आलोक कुमार ने दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की कार्रवाई की अवधि 16 मार्च तक है। इसी प्रकार दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उसे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करना मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई के लिए 21 फरवरी से 18 मार्च तक का समय तय किया गया है। इसके अलावा मतदाता सूचियों का कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र का क्रमांक मत...