आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तिरंगा अभियान शनिवार से शुरू हो गया। 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हर घर तिरंगा अभियान को वर्ष 2022, 2023 और 2024 के दौरान 15 अगस्त को पूरे देश में घरों, कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराकर सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। जन-भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति से भरपूर और देश भर में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला उत्सव बना दिया है। यह अभियान जनता के लिए उन स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है, जिन...