कौशाम्बी, अगस्त 5 -- डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक जोर आरआरसी व अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य पूरा कराने पर दिया। उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-02 योजना अंतर्गत जिले को आवंटित लक्ष्य 13804 के सापेक्ष 2627 लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है। इस पर डीएम ने कहा कि सर्वे कराकर छूटे हुए पात्र लोगों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन 10 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण न होने की स्थिति में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का वेतन आहरित न करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.