बेगूसराय, अगस्त 16 -- पूरा देश जब स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था तभी बिहार के बेगूसराय के एक घर में मातम का अंधेरा छा गया क्योंकि घर का इकलौता चिराग बुझ गया। घटना बेगूसराय जिले के नगर निगम वार्ड 27 के पहाड़चक मध्य विद्यालय की है। पुलिस ने युवक के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में काफी आक्रोश है। मृत बच्चे की पहचान 14 वर्षीय आयुष कुमार पिता अजीत पासवान के रूप में की गयी है। शुक्रवार को बेगूसराय के इस सरकारी स्कूल में समय से झंडा फहराया गया। शाम को झंडा उतारते समय यह हादसा हो गया। आयुष कुमार दोस्तों के साथ झंडे के खंभे को हटा रहा था तभी पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में खंभा आ गया। उसका एक दोस्त शुभांशु कुमार भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयुष की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.