अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले अवंतीबाई चौक की सूरत बदलेगा। मेयर प्रशांत सिंघल ने 15वें वित्त आयोग से सौंदर्यीकरण कराने को मंजूरी प्रदान की है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अफसरों के साथ निरीक्षण किया और अगले 10 दिनों में काम शुरू कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अवंतीबाई चौक का निरीक्षण किया तथा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि महापौर की स्वीकृति पर 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जा रहा है, जिससे यह चौक शहर की पहचान के रूप में और अधिक भव्य रूप में आने वाले दिनों मे...