कटिहार, दिसम्बर 30 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के वार्ड संख्या दो में राजू भगत के घर से कलवर्ट तक निर्मित ढक्कन युक्त नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। यह निर्माण कार्य 15वीं वित्त आयोग टाइड मद के पंचायत समिति अंश से कराया गया हैं। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, बिनोद मंडल, उप मुखिया रवि कुमार साह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि 5 लाख 67 हजार 400 रुपये की लागत से इस ढक्कन युक्त नाले का निर्माण कार्य किया गया हैं। ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। पंचायत समिति अंश से योजना पारित कर कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ आम ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। प्रखंड व पंचाय...