आरा, फरवरी 9 -- - पुस्तकालय, बाजार, पियाऊ, सामुदायिक भवन, शादी मंडप सहित अन्य कार्यों में खर्च होगी राशि - लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय आरा, हमारे संवाददाता। 15वें और छठे वित्त अनुदान की शेष राशि से पंचायतों में विकास का कार्य होगा। इससे स्थानीय स्तर पर जरूरतों के अनुसार पुस्तकालय, बाजार, पियाऊ, सामुदायिक भवन, शादी मंडप सहित अन्य कार्यों में राशि खर्च होगी। विद्या भवन में लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक डीडीसी गुंजन सिंह की ओर से सोमवार को यह निर्णय लिया गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त राशि का उपयोग जिले की उन सभी ग्राम पंचायतों में सुनिश्चित किया जाए, जहां 15वीं एवं छठवीं (षष्ठम) वित्त अनुदान की राशि शेष है। कहा कि पंचायत स्तर पर आवश्यकताओं के अनुसार कार्य चिह्नित कर पुस्तकालय,...