मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतरजिला स्थानांतरण के लिए जिला और प्रखंड आवंटन होने के बाद लंबे समय से स्कूल आवंटन का इंतजार शिक्षकों का खत्म हो गया है। जिले में सभी तरह की कक्षा और विषयों को मिलाकर 1481 शिक्षकों को मनचाहा स्कूल मंगलवार देर शाम मिल गया। जिला स्थापना समिति की बैठक में सभी का स्कूल आवंटन करने के साथ ही मैसेज भी जारी किया गया। चार दिन पहले एक से पांच के शिक्षकों का केवल स्कूल आवंटित किया गया था मगर इन शिक्षकों को भी मैसेज नहीं गया था। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि इन शिक्षकों को मैसेज भी मंगलवार को ही गया है। ऐसे में इनका भी मंगलवार से ही स्कूल आवंटन का पत्र मान्य होगा। 16 जनवरी तक योगदान का निर्देश दिया गया है। इसके लिए आपाधापी करने की जरूरत नहीं है। एक-दो दिन बाद तक भी शिक्षक संबंधित स्कूल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.