हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। कचहरी में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कुल 1595 मतदाताओं में से 1463 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में 9 पदाधिकारी एवं 12 कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 21 पदों के लिए 58 प्रत्याशी मैदान में थे। पूरे दिन कचहरी में गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम करीब छह बजे तक चली। हालांकि सुबह भीषण शीतलहर और घने कोहरे के कारण मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। पहले एक घंटे में मात्र 44 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे तक यह संख्या 97 तक पहुंच सकी। दिन चढ़ने के साथ मतदान की गति में तेजी आई। दोपहर 12 बजे तक 452 मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर बाद अधिवक्ता संघ परिसर में मतदान के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।...